दिल्ली में तेजी से बढ़ेगी गर्मी; फिर 2 दिन तेज हवाएं और बारिश, इसके बाद कैसा मौसम?
Delhi Mausam Ki Jankari: दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में अगले दो से तीन दिनों के मौसम में बड़ा उलटफेर देखा जाएगा। दिल्ली में 2 दिन तेज हवाएं और बारिश देखी जाएगी। इसके बाद कैसा मौसम?

Delhi Weather: मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसका असर दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों पर पड़ेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की भी संभावना है। खासकर दिल्ली एनसीआर में दो दिन गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने का अनुमान जताया है। 25 फरवरी को दिल्ली में सुबह के वक्त मामूली धुंध छाई नजर आ सकती है। वहीं इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 26 फरवरी को तापमान में अचानक तेज बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो 26 फरवरी को दिल्ली में गर्मी अपने तीखे तेवरों की झलक दिखाएगी। 26 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद 27 फरवरी को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अचानक से मौसम करवट लेगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी।
27 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री जबकि 28 फरवरी को यह और कम होकर यह 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 27 और 28 फरवरी को न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 28 फरवरी को दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दिन भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

IMD की मानें तो 26 फरवरी को दिल्ली में गर्मी महसूस की जाएगी। इसके बाद दो दिन बारिश से तापमान में अचानक से कमी आएगी। कुल मिलाकर मौसम में यह बड़ा उलटफेर आम लोगों को भी प्रभावित करेगा। मौसम में आए इस बदलाव से मौसमी संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। इसके बाद पहली और दूसरी मार्च को मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट देखी जाएगी। पहली और दूसरी मार्च को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान क्रमश 15-17 और 13-15 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है।