Hindi Newsएनसीआर न्यूज़imd forecast for delhi weather yellow alert for thunderstorm and rain for 3 days

दिल्ली में 3 दिन आंधी बारिश का यलो अलर्ट, चलेंगी 50 की स्पीड वाली हवाएं, NCR में कैसा मौसम?

Delhi Mausam: दिल्ली में तीन दिन मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 दिन आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम जानें…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तानSun, 27 April 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में 3 दिन आंधी बारिश का यलो अलर्ट, चलेंगी 50 की स्पीड वाली हवाएं, NCR में कैसा मौसम?

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में इस हफ्ते बड़ा उलटफेर होने वाला है। IMD ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में तीन दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में तीन दिन तूफानी हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने। साथ ही 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। इस दिन अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद 29 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने। मौसम बिगड़ने के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कभी कभी हवा की स्पीड बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एनसीआर के इलाकों में भी मौसम कमोबेश ऐसा ही रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल और पहली मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि इन दोनों ही तारीखों पर बारिश की संभावना नहीं है। इन दोनों ही दिन तापमान में कमी देखी जाएगी। 30 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहली मई को दिल्ली में तापमान में और गिरावट आएगी। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दो मई को दिल्ली में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। कभी-कभी हवा की स्पीड बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती हैं। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

तीन मई को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। कभी-कभी हवा की स्पीड बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो और तीन मई को अधिकतम तापमान 36-40 जबकि न्यूनतम 23 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें