Hindi Newsएनसीआर न्यूज़iit baba abhay singh wants nupur sharma cm of delhi

नूपुर शर्मा को लेकर क्या है IIT वाले बाबा अभय सिंह की ख्वाहिश

महाकुंभ से चर्चा में आए IIT वाले बाबा अभय सिंह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। धर्म आध्यात्म से लेकर राजनीति तक पर भी वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 20 Jan 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
नूपुर शर्मा को लेकर क्या है IIT वाले बाबा अभय सिंह की ख्वाहिश

महाकुंभ से चर्चा में आए IIT वाले बाबा अभय सिंह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। धर्म आध्यात्म से लेकर राजनीति तक पर भी वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब अभय सिंह का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह नूपुर शर्मा को दिल्ली की मुख्यमंत्री देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। वह कहते हैं कि नूपुर शर्मा धर्म, सत्य और शक्ति वाली मुख्यमंत्री होंगी।

अभय सिंह वायरल वीडियो में कहते हैं, 'मुझे दिल्ली में यही लग रहा है ना कि नूपुर शर्मा को बनाना चाहिए। क्या बोलते हो तुम लोग? बढ़िया होगा न... नारी बनेगी...। वो भी शक्ति वाली नारी... सत्य वाली नारी चीफ मिनिस्टर...जैसे पहले ये किरण बेदी को ट्राई कर रहे थे, लेकिन किरण बेदी से बढ़िया किरण बेदी है वो कि वो धर्म के साथ भी है। किरण बेदी तो फिर तार्किकता में अटक गई ना।'

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी की वजह से बवाल के बाद भाजपा से निकाली गईं नूपुर शर्मा दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कई बार ट्रेंड कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके समर्थक और कुछ हिंदूवादी कार्यकर्ता नूपुर शर्मा को चुनाव में उतारने की मांग करते रहे। नूपुर शर्मा नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुकी हैं। एक टीवी डिबेट शो में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के बाद देश-दुनिया में नूपुर के खिलाफ काफी प्रदर्शन हुए थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें