Hindi Newsएनसीआर न्यूज़If there was an alliance between AAP and Congress BJP would have lost Sanjay Raut reaction on delhi result

'…तो हार जाती बीजेपी', दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर शिवसेना नेता का बड़ा दावा

दिल्ली चुनावों के रिजल्ट के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता संजय साउत ने एक बड़ा दावा किया है। संजय राउत का कहना है कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन में दिल्ली का चुनाव लड़ा होता तो भाजपा चुनाव हार जाती

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
'…तो हार जाती बीजेपी', दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर शिवसेना नेता का बड़ा दावा

दिल्ली विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। शिवसेना के सांसद संजय राउत का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आप का गठबंधन होता तो उसने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा दिया होता। महाराष्ट्र में मतदाता सूची में विसंगतियों के अपने आरोपों को दोहराते हुए राउत ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में 'महाराष्ट्र पैटर्न' लागू किया गया है। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में ‘महायुति’ गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की थी।

राउत ने संवाददाताओं से कहा कि अगर आप और कांग्रेस के बीच संबंध अच्छे होते तो बेहतर परिणाम होता। दोनों दलों ने भाजपा के खिलाफ अलग-अलग चुनाव लड़ा। अगर वे मिलकर चुनाव लड़ते तो भाजपा की हार निश्चित थी। हमें इससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में 39 लाख वोट जोड़े गए।

शिवसेना (UBT) नेता ने आरोप लगाया कि ये वोट बिहार में नहीं जाएंगे, जबकि कुछ दिल्ली चले गए हैं। दिल्ली में भी महाराष्ट्र का पैटर्न लागू किया गया। निर्वाचन आयोग ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं। भाजपा 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। राउत ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में काम नहीं करने दिया गया, जहां उपराज्यपाल के पास पूरी ताकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के सभी महत्वपूर्ण नेताओं को जेल में डाल दिया गया, जो पार्टी की हार का एक मुख्य कारण है। भाजपा के खिलाफ खड़े होने वाले नेतृत्व को खत्म करना महाराष्ट्र का पैटर्न है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे लगभग तय हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा लगभग 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे चुनाव हार गए हैं। इनमें अरविंद केजरीवाल, सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें