Hindi Newsएनसीआर न्यूज़hindon airport new flight from Mumbai will start from tomorrow 10 march know its timings

हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज, हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी मिलेगी फ्लाइट, कब से शुरू होगी?

  • हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी 10 मार्च से उड़ान मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को ही इसके लिए अनुमति मिली है। हिंडन से रोजाना मुंबई के लिए विमान उड़ेगा और मुंबई से यहां पहुंचेगा। 10 मार्च को ही बेंगलुरु के लिए दिन में दूसरी उड़ान की भी शुरुआत हो रही है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, ट्रांस हिंडनSun, 9 March 2025 09:29 AM
share Share
Follow Us on
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज, हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी मिलेगी फ्लाइट, कब से शुरू होगी?

हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी 10 मार्च से उड़ान मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को ही इसके लिए अनुमति मिली है। हिंडन से रोजाना मुंबई के लिए विमान उड़ेगा और मुंबई से यहां पहुंचेगा। 10 मार्च को ही बेंगलुरु के लिए दिन में दूसरी उड़ान की भी शुरुआत हो रही है।

हिंडन एयरपोर्ट से इस समय आदमपुर, नांदेड़, किशनगढ़, लुधियाना और बठिंडा की घरेलू उड़ान और बेंगलुरु, गोवा और कोलकाता की व्यावसायिक उड़ान चल रही है। मुंबई हिंडन एयरपोर्ट से जुड़ने वाला नौवां शहर होगा। 10 मार्च को मुंबई से पहली बार विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार मुंबई से सुबह साढ़े नौ बजे उड़ान शुरू होगी और दोपहर 12:10 बजे विमान हिंडन पर उतरेगा। वापसी में दोपहर एक बजे विमान हिंडन से उड़ान भरेगा और शाम पौने चार बजे मुंबई पहुंचेगा। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि हिंडन की कनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है। यात्रियों का अच्छा रेस्पान्स मिल रहा है, जिसके चलते आने वाले समय में इसके कनेक्टिविटी में और इजाफा होगा। 10 मार्च से हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान की शुरुआत हो रही है। इसी माह हिंडन से चेन्नई, जम्मू और भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान शुरू होने वाली है

अगला लेखऐप पर पढ़ें