Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गुड़गांवWoman Duped of Lakhs by Instagram Friend Promising Gifts from Abroad

विदेश से मंहगे गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से लाखों ठगे

गुरुग्राम में एक महिला को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद विदेश से मंहगे गिफ्ट भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का सामना करना पड़ा। कस्टम क्लियरेंस, इंश्योरेंस और कर के नाम पर पैसे मांगे गए। जब महिला ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवWed, 11 Sep 2024 05:16 PM
share Share

गुरुग्राम। इंस्टाग्राम के दोस्त ने विदेश से मंहगे गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला से पहले कस्टम क्लियरेंस के नाम पर ठगी की गई, इसके बाद उससे इंश्योरेंस व कर के नाम पर रुपए लिए गए। वहीं महिला को पुलिस ने मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी हैं। सेक्टर-68 में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से बातचीत हुई। जिसमें युवक ने बताया कि वह यूरोप में रहता है और हिंदी भाषा सीखना चाहता है। जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवक ने महिला को अपने देश से कुछ गिफ्ट भेजने की बात कही। महिला के मना करने के बावजूद युवक ने कहा कि वह गिफ्ट भेज चुका है। जल्द ही महिला के पास पहुंच जाएंगे। महिला के पास एक कॉल आई। जिसमें महिला कॉल करने वाली की भाषा नहीं समझ सकी।

महिला के पास एक मैसेज आया। जिसमें कैलिस एरिक का एक पैकेज जो महिला के लिए आया था, वह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की बात कही गई। वहीं यह भी कहा गया कि पैकेज डिलिवरी के लिए तैयार है, इसके लिए कस्टम विभाग को क्लीयरेंस शुल्क के रुप में 50 हजार रुपए देना होगा। महिला ने मना किया तो उससे कहा गया कि अब यह वापस नहीं हो सकता। क्लीयरेंस शुल्क के बाद महिला से इंश्योरेंय व कर के नाम पर रुपए 96 हजार रुपए मांगे गए। वहीं इसकी भुगतान रसीद भी मांगी गई। महिला के ऐसा करने के बाद उसे बताया गया कि स्कैन करने पर पता चला है कि पैकेज में करंसी और जूलरी है। इस मामले में पुलिस को भी शामिल करना पड़ा है। इससे बचने लिए 1 लाख 70 हजार रुपए और देने होंगे। अन्यथा महिला को जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद महिला को समझ में आ गया कि उसके साथ ठगी हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें