सेक्टर-55 में 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं, लोग परेशान
गुरुग्राम के सेक्टर-55 में नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण पिछले दस दिनों से पानी की किल्लत हो रही है। पंप मोटर जलने और लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी लगातार...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण सेक्टर-55 के लोग बीते दस दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। सेक्टर में पंप मोटर जलने के कारण घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके अलावा अगर एकत्रित किए गए पानी से अगर आपूर्ति की जाती है तो वह पानी लीकेज में व्यर्थ बह जाता है। स्थानीय निवासी लगातार दस दिन से निगम अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी निगम की तरफ से जली हुई मोटर को नहीं बदला गया है। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण सेक्टर के लोगों को महंगे दामों में टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी विनिता सिन्हा ने बताया कि उनके सेक्टर में बीते सप्ताह शुक्रवार को पानी आपूर्ति के लिए लगी पंप मोटर जल गई थी। इसको लेकर निगम की तरफ से जोन अनुसार बनाए गए निगम के ग्रुप में निगम अधिकारियों को इसकी शिकायत की थी, लेकिन हर बार निगम अधिकारियों की तरफ से सिर्फ झूठा आश्वासन मिला, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा सेक्टर में सैंकड़ों जगहों पर पानी लीकेज की समस्या बनी हुई है। इसको लेकर भी कोई समाधान नहीं किया ज रहा है। सेक्टर में हालात यह है कि पानी के पाइपों से घरों में पानी की आपूर्ति कम होती है, जबकि लीकेज में पेयजल की ज्यादा बराबादी हो रही है। निगम अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है और सेक्टर के लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
सेक्टर-55 में पानी की समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा। अगर दस दिन से इसमें लापरवाही बरती जा रही है तो संबधित अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।
- अशोक कुमार गर्ग, निगमायुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।