Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTraffic Police Launches Awareness Campaign on Importance of Stopping at Red Signals in Gurugram

यातायात नियमों के पालन को जागरू किया

गुरुग्राम में यातायात पुलिस और रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन ने रेड सिग्नल पर रूकने के महत्व को समझाने के लिए एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें राजीव चौक पर वाहन चालकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 4 May 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
यातायात नियमों के पालन को जागरू किया

गुरुग्राम। यातायात पुलिस और रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन ने रेड सिग्नल पर रूकने के महत्व को समझाने के लिए रविवार को जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सत्यपाल यादव की देखरेख में राजीव चौक पर रेड सिग्नल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर यातायात निरीक्षक महेंद्र पाठक, जोनल अधिकारी देवत्त, यातायात पुलिस कर्मचारी और रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन ने वाहन चालकों को जागरूक किया। स्टॉप रेड लाइट हैशटैक के साथ इस अभियान की शुरुआत की गई। वाहन चालकों को बताया कि सिग्नल जंप करने से सड़क हादसा घटित हो सकता है।

इस हादसे में किसी की जान भी जा सकती है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि राजीव चौक शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा है। ऐसे में इस चौराहे से अभियान की शुरुआत की गई है। सात दिन तक शहर के सभी चौराहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेड सिग्नल पर रूकना समय की बर्बादी नहीं, बल्कि समय और जीवन की सुरक्षा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें