Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsTeenager Gang-Raped by Four Friends Met on Instagram in Gurugram

शर्मनाक : इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने गई किशोरी से गैंगरेप

गुरुग्राम में एक किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद वह मिलने गई थी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSat, 5 April 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
शर्मनाक : इंस्टाग्राम दोस्त से मिलने गई किशोरी से गैंगरेप

गुरुग्राम। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बने दोस्त से मिलने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गुरुवार को सदर थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी इस घटना के बाद इतनी सहम गई कि परिजनों से भी बात करने में घबराने लगी। किशोरी को काफी प्रयास के बाद परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गुरुवार को सदर थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल करवाने और कोर्ट में बयान कराया गया। गिरफ्तार आरोपी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है, जबकि तीन दोस्त फरार चल रहे हैं।

मूलरूप से बिहार की रहने वाली 16 वर्षीय की किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार के साथ सदर थाना इलाके में रहती है। उसकी डेढ़ महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। कई दिनों तक बाते होने के बाद युवक ने किशोरी को 22 मार्च मिलने के लिए हंस एन्क्लेव में बुलाया। आरोप है कि जब वह अपने दोस्त से मिलने पहुंची तो वहां पर पहले से तीन दोस्त और भी मौजूद थे। चारों दोस्तो ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी जल्द पकड़े जाएंगे। किशोरी की हालत ठीक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें