Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsRules of traffic told to students

विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम

सोहना। हमारे संवाददाता। भोंडसी के राजकीय स्कूल के छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। यातायात नियमों का पालन करने में अपनी और सामने वालों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवThu, 4 Feb 2021 03:01 AM
share Share
Follow Us on
विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम

सोहना। भोंडसी के राजकीय स्कूल के छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। यातायात नियमों का पालन करने में अपनी और सामने वालों की जान बचाने का संदेश दिया। छात्रों को सड़क हादसे में घायल होने वालों के मददगार बनने की सलाह दी गई। भोंडसी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में मंगलवार को यातायात नियमों का पालन करने की लाभ बताए गए। एससीईआरटी गुरुग्राम से आई अंशु सिंगला व अल्का रानी ने यातायात नियमों का पालन करने के नियम बताए।

नुक्कड़ नाटक के जरिए बढ़ाई जागरुकता

छात्रों को नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से बताया गया कि जीवन अनमोल होता है। सफर करना जीवन के संग जुड़ा है। यातायात नियमों को जीवन अपनाने के फायदे कितने अच्छे होते हैं। अंशु सिंगला ने बताया कि वाहन चलाते समय किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। छोटी सी लापरवाही जीवन के लिए खतरनाक बन सकती है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि यदि सड़क हादसे में कोई पड़ा है, तो पहले उसके मददगार बनकर उसे पास के अस्पताल में ले जाए। उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएं। अल्का रानी ने बताया कि जीवन अनमोल होता है। यातायात के नियम जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं। जिन्हें अपनाते हुए अपना और सामने वाले का जीवन को सुरक्षित रखना होगा। स्कूल प्रधानाचार्य श्याम सिंह राघव ने भी छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जीओ और जीने दो का संदेश दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें