स्वास्तिक फाउंडेशन के नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी मनोनीत हुए
गुरुग्राम में स्वास्तिक फाउंडेशन के नए अध्यक्ष के रूप में कश्मीर सिंह का चयन किया गया। अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया और सभी को सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। स्वास्तिक फाउंउेशन के नए चेयरमैन के रूप में समाजसेवी कश्मीर सिंह को मनोनित किया गया। इनके अलावा अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। सभी पदाधिकारियों को मां शीतला मंदिर की चुनरी व फूलमालाएं से सम्मान किया गया। रविवार को स्वास्तिक फाउंडेशन का सभी सदस्यों की बैठक करके मनोनीत किया गया। चैयरमेन के लिए कश्मीर सिंह, स्व. चेयरमैन लखन अरोड़ा के पुत्र हर्षित अरोड़ा को सचिव, मनोज तंवर को सह चेयरमैन, मनीष वर्मा को उपाध्यक्ष, यश सैनी को सह-प्रचार सचिव चुना गया। सभी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। नवनियुक्त चैयरमेन कश्मीर सिंह ने कहा कि समाजसेवा के लिए गठित होने की संस्थाओं का काम समाजसेवा ही होना चाहिए। खुशी है कि इस उद्देश्य को स्वास्तिक फाउंडेशन भली-भांति पूरा करती है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक बनवारी लाल सैनी, संस्थापक अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल संस्थापक महासचिव राजेश सैनी, सुमेर सिंह तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय अत्री, सलाहकार हितेश सैनी, उपाध्यक्ष रेखा सैनी, कोषाध्यक्ष शिव मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य दीपेंद्र प्रताप, मनोज सरहोल, प्रदीप सरहोल, मन्नु सरहोल, पंकज सचदेवा, हरपाल, मोहित मूत्रेजा संरक्षक स्वास्तिक रसोई, नीलम आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।