Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsJuhi Babbar Campaigns for Congress Candidate Vardhan Yadav in Badshahpur

अभिनेत्री जूही बब्बर वर्धन यादव के लिए प्रचार करने पहुंची

गुरुग्राम में, जूही बब्बर ने कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए वोटों की अपील की। उन्होंने कई गांवों में चुनावी सभाएं आयोजित कीं और ग्रामीणों से हाथ के निशान पर अधिक से अधिक वोट देने का आग्रह...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवThu, 26 Sep 2024 11:05 PM
share Share
Follow Us on
अभिनेत्री जूही बब्बर वर्धन यादव के लिए प्रचार करने पहुंची

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए वोटों की अपील करने फिल्म अभिनेता एवं कांग्रेस के पूर्व सांसद व गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर पहुंची। उन्होंने बादशाहपुर के कई गांव में वर्धन यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से हाथ के निशान पर अधिक से अधिक वोट देने की अपील की। गुरुवार को बादशाहपुर विधानसभा के गांव कांकरोला, एससी कालोनी कांकरोला, भांगरोला, ढोरका, मेवका, बार एसोसिशन, बास कुसला, अलियर, शहीद पार्क ढाणा, हयातपुर व बामडोली में वर्धन यादव की चुनावी सभाएं हुई। इन सभाओं में ग्रामीणों की अच्छी-खासी संख्या रही। सभाओं में पहुंचे प्रत्याशी वर्धन यादव व जूही बब्बर का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। जूही बब्बर ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को हाथ के निशान पर वोट देकर वर्धन यादव को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्धन यादव युवा उम्मीदवार हैं। वे बादशाहपुर का भविष्य है। उन्हें विजयी बनाकर अपनी सभी समस्याओं के समाधान का रास्ता तैयार करें। जूही बब्बर ने कहा कि कांग्रेस सदा देश के विकास के हक में रही है। हम सबको हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने में हिस्सेदार बनकर अपने बेहतर भविष्य की नींव रखनी है। उ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें