फुटबाल-जिम्नाटिक्स के 33 महिला-पुरुष खिलाड़ियों का सम्मान किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, हरियाणा की महिला खिलाड़ियों को 38वें राष्ट्रीय खेलों में फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सोहना में आयोजित समारोह में 33 महिला-पुरुष खिलाड़ियों को...

गुरुग्राम/सोहना संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को 38वें राष्ट्रीय खेलो में महिला फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हरियाणा की महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सोहना में स्मार्ट व्यू होटल एंड रिसोर्ट में रखा गया। इसमें फुटबाल और जिम्नाटिक्स के 33 महिला-पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अथिति के रूप में द्रोणाचार्य अवार्डी व पूर्व खेल मंत्री उत्तराखंड ठाकुर नारायण सिंह राणा तथा हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्य्क्ष सूरज पाल अम्मू शामिल हुए। अतिथियों की ओर से जिम्नास्टिक्स में 38वें राष्ट्रीय खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 4 महिला व 7 पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी तरह फुटबॉल में 20 महिला खिलाड़ियों का सम्मान किया। इसी तरह टीमों के साथ गए फुटबॉल व जिम्नास्टिक्स के ऑफिसियल को भी सम्मानित किया गया। ठाकुर नारायण सिंह राणा ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा।
इन खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया गया:
जिम्नास्टिक के आर्टिस्टिक टीम की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसमें योगेश्वर सिंह दो स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य, साहिल यादव कांस्य, सागर कांस्य, जतिंदर कांस्य, सरश देव कांस्य पदक जीते थे। इसी तरह रिडमिक में लाइफ अदलखा दो कांस्य, ध्रुवी चौधरी कांस्य, जान्हवी कांस्य और वर्षा को भी कांस्य पदक मिले थे। कलाबाजी में राहुल और मुकेश सिंह कांस्य पदक जीते थे। टीम के अधिकारियों में पारस राम, संदीप कुमार, देवेंदर आहूजा, कविता सैनी, सविता देवी, शिवानी बत्रा शामिल रहीं।
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं:
हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। महिलाओं का सम्मान होना बहुत जरुरी है। खेलो की दुनिया में हर महिलाएं खिलाड़ी से लेकर कोच और पदाधिकारी पदपर रहकर देश का नाम रोशन करने में पीछे नहीं है। नारी का सम्मान जितना भी किया जाए। वह बहुत की कम है। जो देश की सेवा लेकर खेल, विज्ञान, नेता और अन्य कार्यों के लिए बेटा व बेटियों को जन्म देती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।