समाज में महिलाओं को लेकर रटी-रटायी छवि को तोड़ने का प्रयास
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानेसर में इक्वेलिटी वॉक का आयोजन किया गया। इसमें 150 लोगों ने भाग लिया, जिनमें गर्भवती महिलाएं, कैंसर सरवाइवर्स और विभिन्न पेशेवर महिलाएं शामिल थीं। यह कार्यक्रम...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को मानेसर में इक्वेलिटी वॉक-वॉकिंग द रैंप फॉर इंक्लुसिविटी आयोजित किया गया। इसमें करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से कइयों से अपनी शक्ति, सामर्थ्य, लचीलेपन और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के मकसद से रैंप वॉक कर समाज में महिलाओं को लेकर एक रटी-रटायी छवि को तोड़ने का प्रयास किया। रैंप वॉक की प्रतिभागियों में गर्भवती महिलाएं, हाल में मां बनी महिलाएं अपने नवजातों के साथ, कैंसर सरवाइवर्स, होममेकर्स, डॉक्टर, नर्सें, तकनीशियन और अन्य स्टाफ सदस्य शामिल थीं। इस इक्वेलिटी वॉक इवेंट के निर्णायकों में कॉरर्पोरेट जगत की जानी मानी हस्तियां जैसे ऋतु बेदी प्रमुख एचआर वॉल्वो आयशर कॉमर्शियल व्हीकल्स तथा डॉ निधि चोपड़ा रीजनल मेडिकल ऑफिसर, ग्लोबल हेल्थ एंड वेलबींग, हिंदुस्तान यूनीलीवर (एचयूएल) शामिल थीं। रैंप वॉक के अलावा शास्त्रीय संगीत गायिकाअंजना महाराज ने भी प्रस्तुति दी।
इस दौरान, अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। ये वही महिलाएं हैं जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके जरिए यह संदेश दिया गया कि हर महिला के जीवन का जश्न मनाया जाना चाहिए, भले ही उनका सफर कैसा भी क्यों न रहा हो। लैंगिक समानता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी और साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।