अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से 31 महिलाओं का सम्मान
गुरुग्राम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ, जहाँ 31 महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा की मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन और गुड़गांव विकास मंच की तरफ से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिविल लाइंस स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। 31 महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य को लेकर सम्मानित किया गया। इसमें सोनाली बत्रा, दीक्षा शर्मा, प्रियंका यादव, डॉ. जयिता चौधरी, डॉ. प्रियांकी अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय, गीता वासु, चंदा शर्मा, योगाचार्य मुनेश शर्मा, शिक्षाविद् कनिका घई, अंजलि अहलावत, सुमन पुलिस अधिकारी, पिंकी शेखावत, कविता सरकार, शशि शर्मा, सोनिया तंवर, लिली शर्मा, शिवानी शर्मा, निशा रानी, मोनिका पोपली, रूबी मथारू, रेनू सेठी, अंजलि गोयल, रितू गंगल, कीर्ति मदान, वंदना जोली, दिशा कक्कड़, मोना ठाकुर, डॉ. सुनीता कटारिया, मंजू जांगिड़, नलिनी अस्थाना, अपर्णा शर्मा, लाज कक्कड़, मीनू सहरावत, मिथिलेश शर्मा, अनीता यादव, सुनीता गुप्ता, शशि चटवाल शामिल रही।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् युक्ति भारद्वाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला राजस्व अधिकारी तरसेम शर्मा, पूर्व कुलपति डा. अशोक दिवाकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जगदीश ग्रोवर, तिलकराज मल्होत्रा, आशा शर्मा, मंच के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, मंच के प्रमुख अजय शर्मा,पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्र प्रकाश भारद्धाज, दीपक कटारिया, एसएस यादव, गौरव गुप्ता, मनीष जैन, भोले शंकर तंवर, सुनील शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।