Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गुड़गांवHaryana Tourism to Host Trekking Event on World Tourism Day in Aravalli

विश्व पर्यटन दिवस पर लोग अरावली में कर सकेंगे पैदल यात्रा

हरियाणा टूरिज्म निगम 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर अरावली में एक पैदल यात्रा आयोजित करेगा। यह यात्रा सारस पर्यटन केंद्र से शुरू होगी और धार्मिक स्थल तक जाएगी। पंजीकरण के लिए 200 रुपये की फीस होगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवWed, 18 Sep 2024 05:55 PM
share Share

सोहना। हरियाणा टूरिज्म निगम 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अपने पर्यटकों को अरावली में पैदल यात्रा कराएगा। दमदमा स्थित सारस पर्यटन केंद्र से अरावली पहाड़ी की वादियों में से होते हुए पहाड़ी के बीच बना धार्मिक स्थल तक पैदल यात्रा कराएगा। इसको लेकर विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विभाग ने 200 रुपये प्रति व्यक्ति फीस निर्धारित की हुई है। पंजीकरण करने वाले लोग ही इस यात्रा में शामिल हो सकेंगे। अरावली की यात्रा करवाने को लेकर विभाग का मुख्य मकसद लोगों को अरावली व पर्यावरण के नजारे दिखाने से हैं। हरियाणा टूरिज्म निगम ने विश्व पर्यटन दिवस को दमदमा झील पर बना सारस पर्यटन केंद्र पर आकर्षण पैदल यात्रा का आयोजन कर रहा है। इस यात्रा को हरियाणा टूरिज्म निगम ने पर्यटकों के जीवन में यादगार बनाने की योजना बनाई है। जिसमें वन विभाग हरियाणा टूरिज्म निगम का सहभागीदार होगा। हरियाणा टूरिज्म निगम विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अपने यहा आने वाले पर्यटकों को एडवेंचर एक्टिविटिज के साथ-साथ नौकायान और सुबह की शहर पैदल यात्रा कराने की योजना बनाई है। सारस पर्यटन स्थल से अरावली पहाड़ी के बीच बना धार्मिक स्थल तक पैदल यात्रा शुरु करेगा। इस यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों को अरावली पहाड़ी की वादियों का नजारा देखने को मिलेगा। सुबह की शहर और अरावली पहाड़ी की फैली हरियाली के बीच से विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की आती खूशबू का आनंद पर्यटक ले सकेंगे। सारस टूरिज्म पर्यटन स्थल के प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने वाले पर्यटक को 200 रुपये देकर अपना पंजीकरण कराना होगा।

- सुबह छह बजे शुरू होगी यात्रा

प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि यात्रा सुबह छह बजे शुरु होगी। पर्यटन निगम धार्मिक स्थल से वापस पैदल लाने के लिए वाहन की सुविधा उपलब्ध कराएगा और जो यात्री वापस भी पैदल आना चाहेगा। उसकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने में पूरी मदद की जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदद के लिए भी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा नौकायान भी यहां आने वाले यात्री कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को अलग से फीस नहीं देनी होगी। विभाग की योजना को लेकर पर्यावरणविदों ने खूब प्रशंसा कर रहे हैं कि पहला मौका है जब लोग अरावली में आसानी से बिना किसी भय घूम सकेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें