Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsHaryana CM Naib Singh Saini Campaigns for BJP Candidates in Gurugram

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास की गति तिगुनी होगी : सैनी

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने राजरानी मल्होत्रा, सुंदर लाल और प्रीति बागड़ी के पक्ष में मतदान की अपील की। सैनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 23 Feb 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास की गति तिगुनी होगी : सैनी

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सोहना, गुरुग्राम और मानेसर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड-शो किया। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम नगर निगम से मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा, मानेसर नगर निगम से मेयर प्रत्याशी सुंदर लाल, सोहना नगर परिषद से प्रत्याशी प्रीति बागड़ी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा का माहौल है और ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास की गति तिगुनी। गुरुग्राम नगर निगम से मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पक्ष में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोड शो कॉलोनी मोड़ से शुरू हुआ। सदर बाजार, डाकखाना चौक होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिलाध्यक्ष कमल यादव आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जगह-जगह शहरवासियों ने फूलों से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। दो मार्च को कमल के फूल के निशान पर वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। गुरुग्राम के सभी वार्डों में कमल का फूल खिलेगा। गुरुग्राम का तीन गुणा गति से विकास होगा।

गुरुग्राम के विकास की जिम्मेदारी मेरी

मुख्यमंत्री ने रोड शो में जनता-जनार्दन से मिले प्यार और आशीर्वाद पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं, शहर का चहुंमुखी विकास कराना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय का चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव शहर की तरक्की और लोगों की खुशहाली का चुनाव है। प्रदेश भर में मिल रहे अपार जनसमर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि दो मार्च को लोग एकजुट होकर कमल के फूल के निशान पर वोट करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की नॉन स्टॉप सरकार और क्षेत्र की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगी। यह निकाय चुनाव प्रदेश को और अधिक मजबूत बनाने का चुनाव है।

रेलवे रोड पर लगा लंबा जाम

न्यू कॉलोनी मोड़ पर मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान पुलिस ने राज महल होटल के पहले ही सदर बाजार की तरफ जाते हुए बैरिकेड लगा दिए थे। पुलिस ने सदर बाजार की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को भीमनगर के अंदर से न्यू रेलवे रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया था। इस कारण सेक्टर-चार-सात चौक तक लंबा जाम लग गया। इसके बाद रोड शो शुरू हुआ तो वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इसके बाद सदर बाजार में भारी जाम लग गया। वाहन चालकों को तीन घंटे तक काफी परेशानियों से जूझना पड़ा।

अमित सैनी रोहतकिया ने गीतों से मनोरंजन किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानेसर नगर निगम क्षेत्र में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुदंर लाल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले हरियाणवीं कलाकार अमित सैनी रोहतकिया ने लोगों का अपने गीतों से मनोरंजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने सुदंर लाल यादव के पक्ष में मतों की अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर कमल खिलाएं। क्षेत्र का विकास और तरक्की की जिम्मेदारी उनकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें