12 अवैध कॉलोनियां हुई नियमित, लोगों को मिलेगी मूलभूत सुविधाएं
गुरुग्राम की 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में घोषणा के बाद लिया गया। अब इन कॉलोनियों को निगम द्वारा मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जैसे...

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बुधवार को गुरुग्राम की 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दी है। इन कॉलोनियों को नियमित करने के लिए दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट के दौरान घोषणा की थी। बजट पेश होने के दो दिन बाद ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इन कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार गुरुग्राम की 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया गया है। जबकि 35 अवैध कॉलोनियां नगर निगम गुरुग्राम की तरफ से फाइनल सर्वे करके रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी हुई थी। नियमित हुई कॉलोनियों के लोगों को अब निगम की तरफ से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बता दें कि नगर निगम गुरुग्राम ने कुल 103 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए मुख्यालय को भेजा हुआ है। इनमें से 19 कॉलोनियों छह अक्तूबर 2023 और छह मार्च 2024 को नियमित हो चुकी है। इनमें से 50 से अधिक अवैध कॉलोनियों जो नियमित होने के लिए निगम ने भेजी थी वह रिजेक्ट हो चुकी है। इनमें से कुल 35 ही कॉलोनियां बची हैं जो नियमित होने के लिए चिन्हित हो चुकी है। इनमें से अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से 12 अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जा चुका है।
अब लोगों को यह मिलेगी सुविधा
सरकार की तरफ से अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब निगम की तरफ से इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। निगम की इंजीनियरिंग विंग की तरफ से इनमें लोगों के लिए पक्की गलियां, पीने का पानी, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइटें आदि लगाने का काम किया जाएगा। इन कॉलोनियों में पार्कों को लेकर खाली छोड़ी गई जमीन पर पार्क भी विकसित किए जाएंगे।
नियमित हुई कॉलोनियों से वसूला जाएगा विकास शुल्क
गुरुग्राम में नियमित हुई कॉलोनियों से विकास शुल्क वसूला जाएगा, जो कलेक्टर रेट का 5 फीसदी होगा। विकास शुल्क जमा किए बिना जमीन या मकान की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकेगी और रजिस्ट्री के लिए एनडीसी (नो ड्यूटी सर्टिफिकेट) लेना अनिवार्य होगा। जो कॉलोनियों नियमित होगी उनको भी निगम में अपना विकास शुल्क जमा करवाना होगा।
इन कॉलोनियों को किया गया है नियमित
मयूर कुंज पहले यह निर्माण एंकलेव एक्सटेंशन थी भोंडसी, चंदन विहार फेस-2 चौमा, रॉयल भवानी एंकलेव भोंडसी, आरआर कॉलोनी बादशाहपुर, सियाराम एंकलेव भोंडसी, वाटिका कुंज भोंडसी, निहाल कॉलोनी नया नाम निखिल विहार चौमा, सराय अलावर्दी, मारूति कुंज एक्सटेंशन भोंडसी, वाटिका कुंज पार्ट-2 भोंडसी, सरस्वती एंकलेव एक्सटेंशन पार्ट-2 कादीपुर-खांडसा, शांति कुंज पार्ट-2 भोंडसी और स्नेह विहार भोंडसी की कॉलोनी शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।