Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrests 8 Women from Madhya Pradesh s Kadiya Gang for Theft

कड़िया गिरोह की आठ महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं से चोरी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के कड़िया गिरोह की आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं। पुलिस ने उनके कब्जे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSat, 22 Feb 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
कड़िया गिरोह की आठ महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 ने भीड़भाड़ वाले इलाके में महिलाओं से चोरी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के कड़िया गिरोह की आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश से चोरी करने की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के कड़िया गैंग से जुड़ी हैं। वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मार्केट में महिलाओं से चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं। इन महिलाओं की पहचान राधिका भनेरिया, ज्योति, गायत्री बाई, सुनीता बाई, रामकली, जूली भनेरिया, जीविका और गोरी सिसोदिया के रूप में हुई। सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रामकली पर मध्य प्रदेश में तथा जूली पर दिल्ली में पहले भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के कब्जे से 3790 रुपये बरामद किए। पुलिस ने सभी को सेक्टर-14 थाने में 14 फरवरी को चोरी के दर्ज मामले में गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें