कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यो का जनता नहीं भूली:वर्धन यादव
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत होकर सामने आया हैं। वर्धन यादव ने बुधवार को मांकड़ोला, कालियावास,

गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत होकर सामने आया हैं। वर्धन यादव ने बुधवार को मांकड़ोला, कालियावास, बुढ़ेड़ा, खैंटावास, हाजीपुर पातली, धनवापुर, खांडसा, विश्वकर्मा कालोनी, भवान एनक्लेव, देवीलाल कालोनी गली नंबर-9, बसई एनक्लेव पार्ट-2 में जनता से रूबरू होकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। पैशियो क्लब साउथ सिटी-2 में सभी आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करके चुनाव पर चर्चा की। मांकड़ौला की सरदारी ने वर्धन यादव को सम्मान स्वरूप चांदी का मुकुट अपने तूफानी दौरों के बीच लोगों का अपार प्यार और समर्थन उन्हें मिला। जनता से मिल रहे समर्थन से जीत के प्रति आश्वस्त बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि अब कांग्रेस की आंधी चल पड़ी है, जो तूफान में बदलने जा रही है। इसमें विपक्ष उड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव, बादशाहपुर समेत पूरा हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार पूरी मजबूती से मैदान में हैं। भाजपा सरकार ने विकास के दावे तो खूब किए, लेकिन काम नहीं हुए। इसलिए भाजपा के खिलाफ जनता उठ खड़ी हुई है। विकास के दावों का अब दम निकाल चुका है। वर्धन यादव ने कहा कि 10 साल पहले कांग्रेस ने जो विकास के काम किए हैं, उन्हें हरियाणा की जनता भूली नहीं है। हरियाणा की जनता को कांग्रेस का शासन याद आ रहा है। जनता द्वारा भाजपा को अब नकार दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।