Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsChirag Dhariwal Selected for National Hockey Training Camp

राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण के लिए चिराग का चयन

गुरुग्राम के चिराग धारीवाल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। 10 वर्ष की उम्र से हॉकी खेल रहे चिराग ने पिछले वर्ष सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा टीम के लिए रजत पदक जीता था।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवMon, 21 April 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय हॉकी प्रशिक्षण के लिए चिराग का चयन

गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम के हॉकी खिलाड़ी चिराग धारीवाल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। जोरासी गांव निवासी चिराग 10 वर्ष की आयु से ही नेहरू स्टेडियम में हॉकी खेलना शुरू किया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में जगह मिली है। प्रशिक्षण शिविर में देशभर से 40 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चिराग धारीवाल पिछले वर्ष सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा टीम की तरफ से खेला था। प्रतियोगिता में हरियाणा टीम रजत पदक जीतने में कामयाब रही थी। इस प्रतियोगिता में चिराग का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला था। 60 खिलाड़ियों का देशभर से चयन करने के बाद कोर ग्रुप के लिए 40 खिलाड़ियों का चयनित हुए हैं। चिराग ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में वह अपने खेल को बेहतर करने पर मेहनत करेंगे। उनके लिए अच्छा है कि देश के अच्छे खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर टीम में जगह बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। सेवानिवृत्त हॉकी प्रशिक्षक फूल कुमार, खेल विभाग के कोच अशोक कुमार ने कहा कि यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहा है। इससे अन्य खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें