Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गुड़गांवBroken rules in the market on Sunday during shopping

खरीदारी के दौरान रविवार को बाजार में टूटे नियम

गुरुग्राम में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले में पिछले 16 दिनों से

खरीदारी के दौरान रविवार को बाजार में टूटे नियम
Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 16 May 2021 06:20 PM
हमें फॉलो करें

गुरुग्राम में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले में पिछले 16 दिनों से लॉकडाउन है। ऐसे में लोगों को घरों पर रहने के साथ-साथ कोविड नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन उसके बावजूद वीकेंड पर खुलने वाले बाजार और सब्जी मंडी में सुबह और शाम को काफी भीड़ रहती है। इस दौरान कोविड के नियमों को दरकिनार कर लोग सामान की खरीदारी करते हैं। जो संक्रमण फैलाने का एक मुख्य कारण हो सकता है।

लॉकडाउन के लागू होने से नए संक्रमित मामलों में लगातार कमी हो रही है। लेकिन उनके बावजूद जिले में नियमों का उल्लंघन भी लोग जमकर कर रहे है। पुलिस और जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है। लोग लॉकडाउन में बिना वजह बाहर घूमते है। इसके साथ-साथ वह मास्क और सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखते है। अगर लोग खुद जिम्मेदार नहीं होंगे,तो कोविड को कैसे हराने में कामयाब हो पाएंगे।

स्थान:सदर बजार

समय:07:10 बजे

रविवार को सदर बाजार में कैमिस्ट और राशन की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें बंद थी। वीकेंड पर सदर बाजार में उतनी भीड़ नहीं थी,जितनी भीड़ होती है। रविवार को मार्केट में राशन की दर्जन भर दुकानों में सैंकडों की संख्या में लोग सामान लेने के लिए आए हुए थे। सामान लेने के दौरान दुकान के बाहर नियमों का बिल्कुल भी पालन नहीं हो रहा था। दुकान के बाहर सेनेटाइजर नहीं रखा गया था और सामान लेने के दौरान लोग सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रख रहे थे। इसके साथ-साथ बाजार में सामान लेने आई महिलाएं और अन्य लोग मास्क भी नहीं लगाया हु आ था। कईयों के चेहरे पर मास्क भी था,लेकिन उन्होंने सही तरीके से नहीं पहना हुआ था। हर रविवार को ऐसे ही हालात सदर बाजार में देखने को मिलते है। नियमों का पालन करवान के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहते है,लेकिन उनके समझाने के बावजूद भी लोग उल्लंघन करने से बाज नहीं आते है। अगर ऐसे ही लोग नियमों को दरकिनार करते रहे,तो कोविड को हराने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। संक्रमण की चेन टूटने के बजाए और मजबूत हो जाएंगे।

स्थान:ट्रंक मार्केट

समय:07:30 बजे

ट्रंक मार्केट में दो दर्जन के लगभग राशन की होल सेल रेट की दुकानें हैं। यहां पर रविवार को सामान खरीदने के लिए सुबह सैंकडों की संख्या में लोग पहुंचते है। दुकानों पर सामान लेने के लोग कोविड को भूल जाते है। दुकान के बाहर सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। इस दौरान सामाजिक दूरी का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाता है। जमकर खरीदारी के दौरान नियमों का उल्लंघन होता है। दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी के लिए गोले नहीं है और न ही सेनेटाइजर की दुकानदार की तरफ से व्यवस्था की गई है। यहां पर कुछ लोग बिना मास्क के भी घूमते हुए देखे जा सकते है। लोगों की इतनी भीड़ हो जाती है,जिसके कारण रोड पर लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। जाम भी लग जाता है। यहां पर मौजूद सामान खरीदने आए लोगों और दुकानदारों को भी पुलिस बार-बार समझाती है। लेकिन लोग नियमों का पालन करने को तैयार नहीं है।

स्थान:सब्जी मंडी गुरुदवारा रोड

समय:08:00 बजे

गुरुदवारा रोड स्थित सब्जी मंडी में भी नियमों का जमकर उल्लंघन होता है। दुकानों में सामाजिक दूरी के लिए गोले भी नहीं बनाए गए है। लोग सब्जी और फल रेहड़ी पह दुकान पर जाकर खरीदते है। ऐसे में कई लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया होता है,कई मास्क को सही से नहीं लगाते है। इससे संक्रमण फैलने की आंशका रहती है। सब्जी मंडी में रोजाना सुबह सैकडों की संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते है,लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों को कोई भी जागरूक करने वाला नहीं है। मंडी में लगभग 50 से ज्यादा दुकानें है।

स्थान:सोहना सब्जी मंडी

समय:08:30 बजे

सोहना में स्थित अनाज मंडी में सुबह सब्जी मंडी लगाई जाती है। यहां पर खरीदारी और बेचने के लिए हजारों की संख्या में लोग सुबह पहुंचतें है। सुबह मंडी में कोविड को दरकिनार कर खरीदारी और सब्जियों का स्टॉक लेकर आते है। लेकिन मास्क पहनना,सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर का प्रयोग कोई नहीं करता है। उनको संक्रमण के बारे में कोई चिंता भी नहीं है। स्थानिय लोग कई बार मंडी में हो रही भीड़ को देखते हुए किसी खुले मैदान में लगाने की अपील कर चुके है। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है।

स्थान:खांड़सा मंडी

समय:09:00 बजे

खांड़सा मंडी में रोजाना सुबह जबरदस्त भीड़ होती है। मंडी में सुबह दिल्ली,मध्यप्रदेश और गुजरात से भी लोग सब्जियां लेकर आते है। लेकिन यहां पर सब्जियां खरीदने के लिए आने वाले और दुकानदारों को संक्रमण का कोई डर नहीं होता है। यहां पर सुबह सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता है। कुछ लोग बिना मास्क के भी होते है। ऐसे में उल्लंघन करने वालों को जागरूक करने वाला कोई नहीं होता है। हालांकि पिछले साल कोविड के मामले बढ़ने पर मंडी में सामाजिक दूरी का पालन करने,सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। दुकानों के आगे से सामाजिक दूरी वाले गोल भी हट गए है। अगर ऐसे ही नियमों का उल्लघंन जारी रहा,तो संक्रमण का खतरा जारी रहेगा।

नंबर गेम:

-1.80 लाख लोगों के बिना मास्क के घूमने पर पुलिस ने काटे चालान

-70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नियमों का उल्लघंन करने पर दर्ज किए गए मामले

-02 लाख लोगों को लॉकडाउन में जिला प्रशासन ने मूवमेंट के लिए ई-पास जारी किए गए है

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें