Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Ghulam Haider Worried after Attack On Seema Haider Said My Son Farhan Life In Danger Amid India Pakistan Tension

वह मुसलमान है…; सीमा हैदर पर हमले की खबर सुन क्यों घबरा गया गुलाम हैदर

Seema Haider Attack News: हाल ही में सीमा हैदर के घर एक अंजान शख्स के घुसने की खबर सामने आई थी। दावा किया था कि शख्स ने उस पर हमला किया है। अब इस पर गुलाम हैदर ने बड़ा दावा कर दिया है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 5 May 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
वह मुसलमान है…; सीमा हैदर पर हमले की खबर सुन क्यों घबरा गया गुलाम हैदर

Seema Haider Attack News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। इस बीच पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर का मामला भी काफी सुर्खियों में है। लोग उसे पाकिस्तान भेजने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में सीमा हैदर के घर एक अंजान शख्स के घुसने खबर भी सामने आई थी। दावा किया गया था कि गुजरात से आए एक शख्स ने नोएडा के रबूपुरा में सीमा हैदर के घर में घुसकर उस पर हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हमला करने से पहले ही शख्स को दोबच लिया गया था। इस खबर के बाद से सीमा का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर चिंता में है। उसे अपने बच्चों की चिंता सता रही है। उसने दावा किया है कि ये हमला केवल सीमा हैदर पर नहीं बल्कि उसके बच्चों पर भी हुआ है। उसका कहना है कि उसके बच्चे भारत में सुरक्षित नहीं है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाना चाहिए।

गुलाम हैदर ने अपने एक वीडियो में सीमा हैदर पर हुए हमले को बड़ी साजिश बताया है। उसने कहा, एक शख्स को एड्रैस देकर भेजा गया और आप समझ ही गए होंगे कि ये किसने किया। इस दौरान उसने सीमा हैदर के वकील और एपी सिंह को भी खूब लताड़ा। उसने कहा कि पहले एपी सिंह ने कहा कि बच्चे हॉस्पिटल में है लेकिन बाद में बच्चे घर पर मिले। एजेंसियां इनकी जांच क्यों नहीं करती। उसने कहा, मेरे बच्चे पाकिस्तानी हैं और पहलगाम हमले के बाद वह रबूपुरा में सुरक्षित नहीं है। इस दौरान उसने कहा है कि उसके बेटे फरहान पर सबसे ज्यादा जान का खतरा है। वो मुसलमान है, इसलिए उस पर कभी भी हमला हो सकता है। उसने कहा, मेरी भारत सरकार से अपील है कि मेरे बच्चों से मेरी बात कराई जाए। ये बच्चे जिंदा भी हैं या नहीं।

उसने सवाल किया कि मेरे बच्चों को किस फैसले के तहत वहां रखा जा रहा है जब मोदी सरकार ने खुद कहा है कि पाकिस्तानी हिन्दुस्तान में नहीं रह सकते। उसने कहा, सीमा को रखना है तो रखो, सजा दो लेकिन मेरे बच्चों को डिपोर्ट करो। मेरे बच्चे वहां सुरक्षित नहीं है।

कौन था सीमा हैदर के घर घुसने वाला शख्स

शनिवार शाम सचिन सीमा के घर में घुसे युवक की पहचान तेजस जानी के रूप में हुई है। वह गुजरात के सुरेंद्र जिले का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उसके हमला करने से पहले ही उसे दबोच लिया गया था। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। रबूपुरा थाने के एसएचओ सुजीत उपाध्याय के मुताबिक जब शख्स अंदर घुसा, उस वक्त सीमा छत पर थी। सचिन और अन्य सदस्य भी घर पर ही थे। वहीं उस शख्स के घुसते ही परिवारवालों ने उसे दबोच लिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें