Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsTwo Youths Injured in Bike Accident Near Kadrakdi Railway Station Referred to GTB Hospital

हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

गाजियाबाद में शादी से लौटते समय बाइक सवार दो युवक कड़कड़ी रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं और आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। प्राथमिक उपचार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 22 Feb 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

गाजियाबाद। शादी से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर कड़कड़ी रेलने स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेसं की मदद से दोनों घायलों को 50 बेड लोनी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि बागपत से कुंन्हेड़ा भोजपुर जा रहे बाइक सवार दो युवक दुष्यंत और गौरव अनियंत्रित होकर कड़कड़ी रेलवे स्टेशन रोड पर डिवाइडर से टकरा गए। इसके कारण उनके सिर एवं अन्य स्थानों पर चोंटे आई। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस पर कॉल किया। एंबुलेंस मरीजों को लेकर 50 बेड लोनी अस्पताल में पहुंची। जहां से प्रथामिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उन्हें सरकारी एंबुलेंस से जीटीबी अस्पताल में एडमिट करा दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें