Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsThreat to Life Over Harassment Complaints in Kaushambi

महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर धमकी दी

कौशांबी थानाक्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ शिकायत पर आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी दी। छह मई की घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 10 May 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर धमकी दी

ट्रांस हिंडन। कौशांबी थानाक्षेत्र में महिलाओं से छेड़छाड़ करने के विरोध पर आरोपी ने युवक को जान से मारने की धमकी दे डाली। छह मई की घटना में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वैशाली सेक्टर चार निवासी अमित त्यागी की सेक्टर पांच में दुकान है। दुकान के सामने पूर्व सैनिक योगेश मिश्रा की डेयरी है, जहां रोहित काम करता है। अमित त्यागी का कहना है कि रोहित वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करता है। उनकी दुकान पर आने वाली महिलाओं ने शिकायत की तो उन्होंने रोहित से ऐसा न करने को कहा।

आरोप है कि छह मई को रोहित ने उन्हें फोन कर गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। पुलिस छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें