सिविल सेवा परीक्षा पास करने का है लक्ष्य : वंश शर्मा
मोदीनगर के डॉ. केएन मोदी साइंस एंड इंटर कॉलेज के छात्र वंश शर्मा ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 600 में से 560 अंक प्राप्त किए और नियमित छह घंटे पढ़ाई की।...

मोदीनगर। डॉ. केएन मोदी साइंस एंड इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र वंश शर्मा ने 93.33 प्रतिशत अंक की बदौलत जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विजयनगर कॉलोनी में मधुवन विहार निवासी जयदेव शर्मा निजी चिकित्सक के क्लीनिक में कंपाउंडर और मां रेखा शर्मा गृहिणी हैं। शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में वंश शर्मा ने 600 में से 560 अंक प्राप्त किए हैं। वंश ने बताया कि नियमित छह घंटे की पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि इंजीनियर बनकर सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहता हूं। बेटे की उपलब्धि पर मां रेखा शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कॉलेज में पहुंचकर अध्यापकों का आभार जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।