कुत्तों की नसबंदी कराने की मांग
गाजियाबाद के शास्त्रीनगर और महेंद्रा एन्कलेव में लावारिस कुत्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय...

गाजियाबाद। शास्त्रीनगर और महेंद्रा एन्कलेव में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं।लोगों का कहना है कि कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। लोगों ने निगम से कुत्तों की नसबंदी कराने की मांग की है। शहर में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। बड़ी संख्या में रोजाना कुत्तों के काटे लोग सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। शास्त्रीनगर और महेंद्रा एन्कलेव में पिछले एक सप्ताह में कुत्तों ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। विपिन कुमार और शमशेर सिंह ने बताया कि कुत्तों से बच्चे और महिलाओं में दहशत है। निगम ने कुत्तों की नसबंदी कराने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।