पटेल मार्ग पर कूड़ाघर बनाने का विरोध किया
-लोगों ने निर्माण कार्य बंद कराकर पौधे लगाए -वार्ड-9 और 19 के लोग विरोध

-लोगों ने निर्माण कार्य बंद कराकर पौधे लगाए -वार्ड-9 और 19 के लोग विरोध कर रहे
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पटेल मार्ग पर कूड़ाघर बनाए जाने का विरोध होने लगा है। रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्माण कार्य बंद कराकर पौधे लगाए। लोगों ने बताया कि आबादी के बीच कूड़ाघर बनने से दुर्गंध से बुरा हाल हो जाएगा। किसी भी सूरत में यहां कूड़ाघर नहीं बनने दिया जाएगा।
नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग कूड़ा निस्तारण के लिए पटेल मार्ग पर कूड़ाघर बना रहा है। यहां वार्ड का कूड़ा एकत्रित कर गाड़ियों से निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। निगम ने कूड़ाघर बनाने का काम शुरू करा दिया था। इस बात की स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उनमें नाराजगी पैदा हो गई। गत दिनों लोग सदर विधायक संजीव शर्मा से मिले और कूड़ाघर बनाए जाने का विरोध किया। इसके बावजूद निगम ने काम शुरू करा दिया। लोगों ने काम बंद कराकर पौधे लगा दिए हैं। रविवार को स्थानीय लेगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच कूड़ाघर बनने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। हिमांशु पाराशर ने बताया कि जिस स्थान पर कूड़ाघर बनाया जा रहा है, वहां से कुछ दूरी पर मंदिर भी है। सोमवार से लोग पहरा देंगे ताकि निगम निर्माण कार्य शुरू ना करा सके। कूड़ाघर किसी भी सूरत में नहीं बनने दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।