Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsPregnant Woman Delivers Healthy Baby in Ambulance in Sahibabad

प्रसव पीड़ा के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने गर्भवती का प्रसव कराया

गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस में डिलीवरी कराई। महिला को बाद में महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 26 Dec 2024 05:15 PM
share Share
Follow Us on
प्रसव पीड़ा के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने गर्भवती का प्रसव कराया

गाजियाबाद, संवाददाता। साहिबाबाद क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में गर्भवती को तेज पीड़ा के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस में प्रसव कराया। प्रसूता ने एंबुलेंस में स्वथ्य नवजात बच्चे को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस सेवा के जिला कॉर्डिनेटर शमशेर अहमद ने बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी आकाश कुमार की पत्नी पूजा को बुधवार की रात 12.30 बजे प्रसव पीड़ा हुई। स्थानीय आशा कार्यकर्ता सुषमा ने 102 एंबुलेंस को कॉल किया। इसके बाद इंदिरापुरम पर तैनात 108 एंबुलेंस को रवाना किया गया। एंबुलेसं 15 मिनट में राजीव कॉलोनी पहुंची। लेकिन गर्भवती को जैसे ही एंबुलेंस में बैठाने लगे तभी पूजा को प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी चंद्रपाल व पायलट विनीत कुमार ने एंबुलेंस में उपलब्ध डिलीवरी किट की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। पूजा ने एक बेटे को जन्म दिया। पूजा को पहले भी बच्चा है। प्रसव के बाद एम्बुलेंस से जच्चा बच्चा को लेकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों स्वस्थ हैं। शमशेर का कहना है कि एंबुलेंस कर्मचारी के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें