Pollution Levels Surge in Ghaziabad Amid Heat Wave Warning देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsPollution Levels Surge in Ghaziabad Amid Heat Wave Warning

देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुँच गया है। शुक्रवार को यहाँ का एक्यूआई 252 था, जो देश में तीसरा सबसे अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों ने हीट वेव की चेतावनी दी है। तापमान में लगातार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 4 April 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

ट्रांस हिंडन। प्रदूषण का स्तर लगातार परेशान कर रहा है। शुक्रवार को गाजियाबाद देश में तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई 252 था, जबकि बर्नीहाट (296) पहले और सिलीगुड़ी (257) दूसरे स्थान पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच प्रदूषण का स्तर इस कदर बढ़ रहा है कि हालात चिंताजनक बने हुए हैं। लोनी की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा, जबकि संजय नगर में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। शुक्रवार को इंदिरापुरम और वसुंधरा की वायु गुणवत्ता प्रदूषण की श्रेणी से बाहर रही। हालांकि इसका खास असर नहीं हुआ। वहीं, तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री बढ़कर 20.6 डिग्री हो गया, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री पर स्थिर रहा। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि आज शनिवार से जिले में हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है। अगले चार दिन तक अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान नहीं बढ़ा। इसीलिए इसमें दो तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी की आशंका है। पारा 40 डिग्री पहुंचा तो हीट वेव परेशान करेगी।

पांच दिन का एक्यूआई व तापमान

दिनांक एक्यूआई अधिकतम न्यूनतम

चार अप्रैल 252 37 20.6

तीन अप्रैल 258 37 18.8

दो अप्रैल 228 34 18.3

एक अप्रैल 160 34 18.6

31 मार्च 150 33 18

चारों स्टेशनों का हाल

इंदिरापुरम 198

लोनी 400

संजयनगर 267

वसुंधरा 142

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।