Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsHeavy Rain Causes Waterlogging in Sahibabad Municipal Corporation Fails to Address Issues

साहिबाबाद अंडरपास और साइट चार में दूसरे दिन भी रहा जलभराव

ट्रांस हिंडन में बारिश के दूसरे दिन नगर निगम ने जलभराव की समस्या को हल नहीं किया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साहिबाबाद अंडरपास और औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में विशेष रूप से गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 29 Dec 2024 04:31 PM
share Share
Follow Us on
साहिबाबाद अंडरपास और साइट चार में दूसरे दिन भी रहा जलभराव

ट्रांस हिंडन। बारिश के दूसरे दिन भी नगर निगम ने कई जगहों से पानी नहीं निकलवाया, जिस कारण रविवार को भी लोगों को परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या साहिबाबाद अंडरपास और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में हुई। यहां जलभराव के चलते कई वाहन खराब हो गए, जिस कारण लोगों को समस्या हुई। शहर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई थी, जबकि शनिवार को सिर्फ बूंदाबांदी हुई। इस कारण कई जगहों पर जलभराव हुआ था। नगर निगम ने कुछ स्थानों पर पंप लगाकर पानी निकाल दिया, लेकिन साहिबाबाद अंडरपास से दो दिन बाद भी पानी नहीं निकाला गया। जलभराव का यह प्रमुख स्थान है। फिर भी नगर निगम ने यहां टीम नहीं भेजी। रविवार को भी यहां करीब डेढ़ फीट तक पानी भरा रहा। साइलेंसर में पानी जाने के कारण दोपहिया वाहन बीच में ही बंद हो गए, जिस कारण लोगों को गंदे पानी में उतरकर इन्हें बाहर निकालना पड़ा। साइट चार में भी कई जगह सड़क पर पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी हो रही है, जिस कारण जाम की स्थिति भी बन रही है। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता केपी आनंद का कहना है कि शिकायत वाली जगहों पर टीम भेजकर पानी निकलवा दिया है। इन जगहों पर भी टीम भेजकर समस्या का निवारण किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें