Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGrand Celebration of Bhagwan Parshuram Jayanti with Havan and Bhandara in Ghaziabad

भगवान परशुराम जयंती पर यज्ञ और भंडारे को आयोजन

गाजियाबाद में भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न संगठनों ने धूमधाम से जयंती मनाई। प्रमुख स्थानों पर भंडारे लगाए गए और यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 29 April 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम जयंती पर यज्ञ और भंडारे को आयोजन

गाजियाबाद। भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर मंगलवार को हवन-पूजन के साथ जगह-जगह भंडारे लगाए गए। विभिन्न संगठनों ने भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने सभी इकाइयों पर विधिवत रूप से हवन पूजन किया गया। नंदग्राम में सुंदरकांड के अलावा संजयनगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर, विजयनगर सेक्टर-9 एफ ब्लॉक मंदिर, डूंडाहेड़ा में देवी मंदिर, वसुंधरा में परशुराम चौक तथा राजनगर एक्सटेंशन में पाम रिसॉर्ट सोसाइटी पर भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक जेके गौड़, जिलाध्यक्ष जयनन्द शर्मा, महानगर अध्यक्ष सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे। श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया। आयोजक बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि परशुराम भगवान विष्णु के दस अवतारों में से छठे अवतार थे। उन्हें जमदग्नि के पुत्र होने के कारण जामदग्न्य भी कहा जाता हैं। यज्ञ में महेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, सीमा भार्गव, मधु शर्मा ने आहूति दी। त्यागी भूमिहार समाज ने भगवान परशुराम जयन्ती को हर्षोल्लास से मनाया। मोहननगर रोडवेज बस डिपो परिसर में संगठन ने पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे किया। इस मौके पर राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल त्यागी, अंकुल त्यागी, आदित्य त्यागी, संदीप त्यागी, मनोज त्यागी आदि ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें