Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गाज़ियाबादGhazipur to Restructure Polling Booths 1400 Voter Units to be Divided

बूथों के विभाजन पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन

गाजियाबाद में सभी विधानसभा में 1400 से अधिक मतदाता वाले बूथों को विभाजित किया जाएगा। प्रशासन ने आपत्तियां मांगी हैं, जिनकी अंतिम तिथि कल है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ये विभाजन किया जा रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 16 Sep 2024 03:11 PM
share Share

गाजियाबाद। जनपद की सभी विधानसभा में 14 सौ से अधिक मतदाता वाले बूथों को विभाजित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी गई है। कल (मंगलवार) तक आपत्ति दर्ज करने का आखिरी दिन है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों का विभाजन अधिकतम 1500 मतदाताओं के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके आधार पर जनपद की सभी विधानसभाओं में 14सौ से अधिक मतदाता वाले बूथों की सूची तैयार की गई। उसके बाद सभी राजनीति पार्टियों के साथ बैठक करके इन सभी बूथों के बारे में अवगत कराया गया। जिसके बाद उन बूथों पर आम लोगों को आपत्तियां मांगी गई है। जनपद में 14 सौ से अधिक मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों की कुल संख्या 39 है। जिसमें विधानसभावार मतदेय स्थलों में लोनी में छह, मुरादनगर में आठ, साहिबाबाद में 20, गाजियाबाद में तीन, मोदीनगर में शून्य, धौलाना (आंशिक) में दो मतदेय स्थल हैं। इन सभी विधानसभाओं से आपत्तियों मिलने के बाद इनका निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद नए मतदेय स्थल की सूची जारी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें