किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी
मुरादनगर में पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बरामद किया, जो ईंट-भट्ठे से लापता हुई थी। किशोरी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...

मुरादनगर। पाइपलाइन मार्ग स्थित ईंट-भट्ठे से सदिंग्ध हालात में लापता 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म और विरोध मारपीट की जानकारी पुलिस को दी है। पुुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पाइपलाइन मार्ग स्थित ईंट-भट्ठे से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में एक युवक पर अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुरादनगर रेलवे स्टेशन से किशोरी को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी जबरन उसे अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने कई स्थानों पर उसे रखा। किशोरी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी से पूछताछ जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।