Hindi Newsएनसीआर न्यूज़FIR Against Jama Masjid Metro Station Crowd Viral Video

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ FIR, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन

  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भीड़ एग्जिट गेट फांदते नजर आई थी।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 Feb 2025 11:08 PM
share Share
Follow Us on
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ FIR, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। इन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और अब उन लोगों की पहचान सीसीटीवी के जरिए कीजा रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भीड़ एग्जिट गेट फांदते और हुड़दंग मचाते नजर आई थी। अब पुलिस ने इस मामले बीएनएस की धारा 132, 221 और 59 डीएमआरसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी ने वीडियो जारी कर कहा था कि घटना 13 फरवरी की शाम की है। इस दौरान जामा मस्जिद मेट्रो सटेशन पर एक दम से भीड़ बढ़ गई जिसके बाद लोगों ने एग्जिट गेट फांद दिए। डीएमआरसी ने ये भी कहा था कि ऐसी स्थिति केवल कुछ देर के लिए थी और जल्द ही स्थिति को काबू कर लिया गया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो शेयर करते हुए इसे सुरक्षा और कानून व्यव्स्था से जोड़ा था और सवाल खड़े किए थे। वहीं डीएमआरसी ने कहा था कि वह एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस के संपर्क में है।

यह घटना 13 फरवरी को डीएमआरसी की ‘वॉयलेट लाइन’ पर हुई। वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को एग्जिट गेट को फांदकर पार करते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो बना लिया।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट संचार) अनुज दयाल ने कहा, गुरुवार शाम कुछ समय के लिए यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई थी और उनमें से कुछ लोग एएफसी गेट को फांदकर बाहर निकल गए थे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को परामर्श देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त संख्या में थे तथा स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि एएफसी गेट के पास अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ यात्रियों की यह क्षणिक प्रतिक्रिया थी। दयाल ने कहा, हालांकि, डीएमआरसी ने इस मामले का आवश्यक संज्ञान लिया है क्योंकि यह कानून और व्यवस्था का उल्लंघन है। इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है। डीएमआरसी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रही है।

भाषा से इनपुट

अगला लेखऐप पर पढ़ें