महिला नकदी और जेवरात लेकर लापता
बल्लभगढ़ में एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों का आरोप है कि उसने एक लाख रुपये और आभूषण साथ ले गए। दूसरी ओर, एक महिला को बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मामले की जांच पुलिस द्वारा...

बल्लभगढ़। संदिग्ध हालात में एक महिला अपने घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला घर से एक लाख रुपये नकद और आभूषण भी साथ ले गई। थाना आदर्श नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से लापता हो गई। उनका आरोप है कि महिला घर से एक लाख रुपये और सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब और कुछ कपड़े गायब मिले। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पति का आरोप है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी कई बार अपनी मर्जी से जा चुकी है। महिला को बाइक ने टक्कर मारकर किया घायल
बल्लभगढ़। खेत में काम करने के बाद घर लौट रही महिला को बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनके सिर में गहरी चोट लगी है। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दयालपुर निवासी धर्मेन्द्र की पत्नी नीरज शनिवार की सुबह खेत पर काम करने के बाद पैदल-पैदल घर आ रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। उनको उपचार के लिए दयालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने बीके अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।