Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़फरीदाबादSmriti Irani Highlights Significance of Ganesh Festival at Faridabad Event

भाजपा प्रत्याशी के गणेश उत्सव में पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

फरीदाबाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गणेश उत्सव समारोह में भाग लिया। उन्होंने भगवान गणेश के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय संस्कृति में उनका बड़ा स्थान है। विपुल गोयल ने धार्मिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSun, 8 Sep 2024 06:19 PM
share Share

फरीदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को फरीदाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-16ए स्थित होटल मैग्पाई में आयोजित गणेश उत्सव समारोह में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। हमारी संस्कृति में गणेश भगवान का बड़ा महत्व है। जिनके घर पर गणेश जी पधारते हैं। वे बड़े भाग्यशाली होते हैं। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भगवान जैसा ज्ञान किसी में नहीं है। उनके बिना भारतीय संस्कृति में कोई शुभ कार्य नहीं होता है। भगवान गणेश माता पार्वती के होनहार पुत्र हैं। गणेश भगवान के अलावा किसी दूसरे किसी में इतना ज्ञान नहीं है। वह महापराक्रमी हैं। किसी भी परिवार में बेटा गणेश जी जैसा होना चाहिए और बेटी माता पार्वती के गुणों वाली होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने गणपति भगवान की जय-जयकार कर सभी के लिए मंगला कामना की। काफी समय तक ठहरने के बाद वह यहां से लौट गई। उधर, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल ने गणेश बप्पा को हर्षोल्लास के साथ विदा किया। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव का आयोजन पूरी श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं से प्रेरित होकर किया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य मात्र ईश्वर की आराधना है। इसमें किसी प्रकार की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। धर्म के नाम पर राजनीति करना अनुचित है और हमारे संस्कारों के विरुद्ध है। हमारा प्रयास हमेशा से ही समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन करना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन किया गया है। इस आयोजन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। फरीदाबाद के सभी नागरिकों ने एक ही मंच पर गणपति बप्पा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश सभी की मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें