Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़फरीदाबादParisi Olympic Success Sparks Enthusiasm in Smart City Indian Hockey Team Wins Bronze Neeraj Chopra Bags Silver

हॉकी में कांस्य और नीरज की चांदी से जिलेवासियों में उत्साह

भारतीय हॉकी टीम द्वारा पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक और नीरज चोपड़ा द्वारा भाला फेंक में रजत पदक जीतने से स्मार्ट सिटी में विशेष उत्साह है। खिलाड़ी सोशल मीडिया पर बधाई संदेश भेज रहे हैं और प्रेरणा ले...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 9 Aug 2024 05:39 PM
share Share

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक और नीरज चोपड़ा के भाला फेंक में रजत पदक जीत से स्मार्ट सिटी के निवासियों में भी विशेष उत्साह है। विशेष इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने इनके पदक जीतने की खुशी अलग ही दिखाई दे रही है। राज्य खेल परिसर में आने वाले खिलाड़ी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से जीत की बधाई अपने हीरो तक पहुंचा रहे हैं। खिलाड़ियों में भी नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों की तरह देश का गौरव बढ़ाने का जोश है। शुक्रवार को राज्य खेल परिसर में पहुंचे खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम के पदक ही चर्चा थी। सभी खिलाड़ी एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। वहीं इन खेलों के प्रशिक्षक खिलाड़ियों को इन खिलाड़ियों की तरह देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखाई दिए।

टोक्यो में पदक के बाद भाला फेंक की तरफ रुझान बढ़ा

भाला फेंक को स्मार्ट सिटी में जीवित करने का श्रेय नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक जाता है। आज से तीन वर्ष पूर्व स्मार्ट सिटी में एथलेटिक्स के नाम पर केवल दौड़, लंबी व ऊंची कूद के ही खिलाड़ी थी। वर्ष 2021 में नीरज के स्वर्ण पदक के बाद स्मार्ट सिटी के खिलाड़ियों में भाला फेंक की तरफ रुझान बढ़ा। आज के समय में 30 से अधिक खिलाड़ी भाला फेंक के लिए आते हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तक अपनी पहचान बना चुके हैं।

हर खिलाड़ी के सभी दिन एक जैसे नहीं होते। नीरज अपने अंदाज में खेल रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी ने उनसे अच्छा प्रदर्शन किया। नीरज की वजह से स्मार्ट सिटी में भाला फेंक के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ा है। अब सुबह और शाम को खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं।

-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, एथलेटिक कोच

नीरज चाेपड़ा को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानता हूं। उन्हें देखकर ही भाला फेंक का अभ्यास शुरू किया है। पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर बधाई देता हूं। एक दिन उनकी तरह देश का गौरव बढ़ाने के लिए खेलूंगा।

-अभिषेक यादव, एथलीट

तीन वर्षों से भाला फेंक का अभ्यास कर रहा हूं। नीरज चाेपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में पदक आने के बाद भाला फेंक का अभ्यास शुरू किया था।

-तुषार नागर, एथलीट

भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। लगातार दो बार पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। बुनियादी स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है। उसका ही परिणाम है कि हॉकी में लगातार सुधार हो रहा है।

-अमित, हॉकी खिलाड़ी

भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक के लिए बधाई देता हूं। इनकी वजह से देशवासियों को गौरवांवित होने का अवसर मिला है। एक दिन मैं भी इन खिलाड़ियों की तरह देश के लिए पदक लाउंगा।

-अविनाश, हॉकी खिलाड़ी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें