Palwal Municipality to Illuminate Hathin with 545 Tricolor Lights at Rs 1 5 Crore 545 तिरंगा लाइटों से जगमग होगा हथीन शहर, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPalwal Municipality to Illuminate Hathin with 545 Tricolor Lights at Rs 1 5 Crore

545 तिरंगा लाइटों से जगमग होगा हथीन शहर

हथीन शहर को नगर पालिका द्वारा 545 तिरंगा लाइटों से सजाया जाएगा। इस कार्य के लिए लगभग पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाइट लगाने का काम जल्द शुरू होगा और अगले दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। चेयरमैन...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 9 April 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
545 तिरंगा लाइटों से जगमग होगा हथीन शहर

पलवल। हथीन शहर के इलाके को 545 तिरंगा लाइटों से जगमग किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने अपनी पूरी कार्य योजना बना ली है। लाइट लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और आगामी दो माह में लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इन लाइटों लगाने में विभाग का पौने दो करोड़ रुपए खर्चा आएगा। गौरतलब है कि हथीन को नगर पालिका का दर्जा दिया हुआ है। यहां करीब 14 वार्ड हैं। जिनमें करीब 12 हजार मतदाता हैं। गत 2 मार्च को यहां नगर पालिका का चुनाव संपन्न हुआ था। रेनू लता को बीजेपी की टिकट पर जीत मिली थी। जीतने के बाद चेयरमैन ने हथीन पालिका को सुंदर और स्वच्छ बनाने का वादा जनता से किया था। इसी वादे को पूरा करने के लिए पालिका सरकार ने हथीन शहर को सुंदर दिखाने के लिए इसके चारों ओर तिरंगा लाइटें लगाने का प्लान बनाया है। शहर की जनता ने भी इस प्लान को सराहा है।

ये है प्लान- नगर पालिका हथीन पूरे शहर इलाके में तिरंगा लाइटें लगा कर जगमग करने जा रही है। मुख्य बाजार में तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी ताकि बाजार में बाहर का व्यक्ति भी आए तो उसे बाजार की सुंदरता मनमोहक लगे। हथीन पलवल रोड़ जो कि हथीन मोड से लेकर अंदर तक जाता है। हथीन के चारों तरफ यानि फिरनी रोड सहित अन्य स्थानों पर तिरंगा लाइट लगाने की योजना है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग ने पूरी तयारी कर ली है।

शहरवासी- दीपक,मनोज,मोहित,अनिल सहित अन्य लोगों ने विभाग के इस कार्य को सराहा है और कहा कि पूरे शहर में और उसके चारों तरफ तिरंगा लाइटें लग जाने से शहर की शोभा बढ़ेगी और साथ साथ संुदरता भी बढ़ेगी। तिरंगा लाइटें आने जाने वाले लोगों को मनमोहक लगेंगी।

पालिका चेयरमैन- नगर पालिका चेयरमैन का कहना है कि शहर की सुंदरता को बढाने के लिए ये सरकार का एक सराहनीय कदम है। विभाग की तरफ से शहर बाजार और अन्य स्थानों पर तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी। 545 लाइटों को लगाने में विभाग का पौने दो करोड़ रुपए खर्चा आएगा। जल्द ही काम को शुरू करवाकर आगामी दो माह में लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।