Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़फरीदाबादPalwal Farmers Face Crop Damage Due to Unseasonal Rainfall

बारिश से खरीफ की फसलों में नुकसान, किसान परेशान

पलवल में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए संकट बन गई है। कपास और बाजरे की फसलें खराब हो रही हैं, और धान की फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। किसान सरकार से विशेष गिरदावरी की मांग कर रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 19 Sep 2024 05:58 PM
share Share

पलवल। जिले में पिछले दो तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। किसानों किसानों का कहना है कि इससे कपास और बाजरे की फसल खराब हो रही है। धान की फसल के लिए खतरा साबित हो रही है। अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो किसानों का काफी नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने सरकार से विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की है। किसान का कहना है कि वह पीछे हुए फसली नुकसान से अभी उभरा नहीं कि फिर से आफत आई है। बारिश से किसान काफी परेशानी में। किसान को चिंता सत्ता रही है की अगर ये बारिश नहीं रूकती है तो उसे भारी नुकसान होगा। किसान दावा है कि उनकी बाजरे और कपास की फसल लगभग खराब हो चुकी है। अब धान की फसल खेत में पककर तैयार हो चुकी है, जिस पर आफत के बदल मंडरा रहे हैं।

कृषि विभाग के क्षेत्रिय अधिकारी अतुल कुमार का कहना है कि फिलहाल बारिश फसलों के हिसाब से उचित नहीं है। इससे फसलों को भारी नुक्सान हो रहा है। कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ है और बाजरे की फसल भी खराब हो रही है। बारिश धान की फसल के लिए भी कारगर नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें