युवाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया
फरीदाबाद में जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने सर सीवी रमन और अन्य भारतीय...

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली में गणित विभाग के प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि थे, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने की। उन्होंने सर सीवी रमन की जीवन यात्रा और शोध उपलब्धियों के बारे बताया। उन्होंने महेंद्रलाल सरकार और रामकृष्णन जैसे अन्य प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिकों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय में विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. नीतू गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने कार्ल फ्रेडरिक गॉस की कहानी और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सेना में होमिंग कबूतरों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नोबेल पुरस्कारों पर भी संक्षिप्त प्रस्तुति से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। प्रो. नीरा राघव ने आधुनिक अवधारणाओं के साथ स्वदेशी ज्ञान पर अपने विचार रखे। जबकि डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने भारतीय क्षेत्र में एरोसोल का स्रोत विभाजन एक सरल से जटिल दृष्टिकोण विषय पर जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।