Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Municipal Corporation Prepares Room for Councillors with 29 Lakh Budget

पार्षदों के बैठने के लिए हॉल को संवारा जाएगा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने पार्षदों के बैठने के लिए तैयारी शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादMon, 7 April 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
पार्षदों के बैठने के लिए हॉल को संवारा जाएगा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने पार्षदों के बैठने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा नगर निगम मुख्यालय में 96 नंबर कमरे को संवारा जाएगा। ताकि, जब भी पार्षद कामकाज के लिए नगर निगम मुख्यालय आएं तो उन्हें कामकाज करवाने में कोई दिक्कत न आए। नगर निगम प्रशासन पार्षदों के लिए 96 नंबर कमरे को हॉल के तौर पर विकसित करेगा। इस कार्ययोजना पर 29 लाख 66 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। 11 अप्रैल के बाद नगर निगम प्रशासन इस कार्ययोजना पर काम शुरू कर देगा। नगर निगम सदन की बैठक के साथ ही नगर निगम में पार्षदों की सक्रियता बढ़ जाएगी। हर रोज पार्षदों को मुख्यालय आना-जाना लगा रहेगा। अब आने वाले दिनों में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का भी चुनाव हो जाएगा। इसके बाद निगम में और गहमागहमी बढ़ जाएगी। उधर, सोमवार को नगर निगम मेयर कार्यालय के लिए छह कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने कर्मचारियों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इनमें क्लर्क , बिल वितरक और चपरासी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें