Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCitizens Role in National Security During War Experts Urge Vigilance and Self-Defense Training

युद्ध के वक्त आम नागरिक विदेशी नागरिकों की पहचान करें

फरीदाबाद में पूर्व सेना अधिकारियों ने बताया कि युद्ध के समय आम नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्हें एकजुटता बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध विदेशी नागरिकों पर नजर रखनी चाहिए। आत्मरक्षा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 6 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
युद्ध के वक्त आम नागरिक विदेशी नागरिकों की पहचान करें

फरीदाबाद। देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। युद्ध के समय में आम नागरिकों की भूमिका बढ़ जाती है। पूर्व सेना अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के समय में आम लोगों को एकजुटता बनाए रखने के साथ-साथ विदेश नागरिकों की पहचान करने के लिए भी सतर्क रहना होगा। युद्ध के समय आम नागरिकों की बड़ी भूमिका होती है। उन्हें अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना चाहिए, ताकि किसी भी तरह का हमला होने पर अपनी जान बचाई जा सके। युद्ध के समय दुश्मन देश के एजेंट भी सक्रिय हो जाते हैं। इन लोगों पर नजर रखना बेहद जरूरी होता है।

ये लोग देश के अंदर की गतिविधियों के बारे में अपने देश की सेना को पहुंचा रहे होते हैं। यह सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा होता है। पुलिस तो हर जगह रह नहीं सकती है। इस वजह से आम लोगों की बड़ी भूमिका होती है। वह जहां पर रह रहे हैं या कियी फैक्टरी में नौकरी कर रहे हैं। वहां आने वाले लोगों पर नजर रखनी है। ऐसे संदिग्ध लोगों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करना होगा। वहीं प्रशासन की ओर से आने वाले सभी आदेशों का पालन करना होगा। यदि आत्मरक्षा के लिए बताए जा रही बातों का पालन नहीं किया गया तो सुरक्षा के लिए काफी खतरनाक भी हो सकता है। क्या कहते हैं सेना अधिकारी देश की सुरक्षाके मोर्चे पर सेना अपना काम कर लेगी। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, देश में एकजुटता बनाए रखने की बेहद जरूरत होती है। आम लोगों को आपस में सौहार्द बनाकर रखना होगा। हर जरूरत के लिए नागरिकों को अपनी ओर से तैयार रहना होगा। प्रशासन की ओर से आने वाले आदेशों का पालन करना होगा मेजर आरके शर्मा युद्ध के समय विदेशी नागरिकों की पहचान जरूरी होती है। ये विदेशी नागरिक कबाड़ी से लेकर फैक्टरी कर्मी भी हो सकते हैं। पाकिस्तानी, बांग्लादेशी आदि विदेशी नागरिकों के बारे में नजर रखें। ऐसे लोग झुग्गियों में भी छुपे हो सकते हैं। विदेशी नागरिक यहां हो रहीं गतिविधियों के बारे में अपनी एजेंसियों को सूचित करते हैं। ऐसी कोई बात सामने आए तो लोग तुरंत पुलिसको जानकारी दें मेजर जनरल एसके दत्ता हर नागरिक अपने आपको सैनिक समझे। देशद्रोही लोगों पर नजर रखना आम लोगों की बड़ी जिम्मेदारी होती है। यदि कोई संदिग्ध विदेशी नागरिक दिखता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। वहीं आत्मरक्षा का जरूरी प्रशिक्षण लें। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें और अपनी संपत्ति को भी बचाएं विंग कमांडर सतेंद्र दुग्गल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें