मौसम में बदलाव से बारिश के आसार
फरीदाबाद में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग वायरल बुखार का शिकार हो रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों...

फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना है। शहर के लोगों को सुबह-शाम ठंड लगने के साथ दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। इससे लोग वायरल बुखार के भी शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में बुखार, सर्दी, खांसी आदि के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। लिहाजा चिकित्सक आमजनों से सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ बारिश की संभावना जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह आसामन में बादल छाए रहे। साथ ही रफ्तार शून्य रहने के बावजूद हवा में नमीं की मात्रा 25 फीसदी से अधिक रही। इससे लोगों को सुबह के समय ठंडक का अहसास हुआ। लेकिन सुबह करीब नौ बजे बाद बादल के छंटने से धूप में गर्माहट बढ़ी और दोपहर दो बजे आते-आते लोगों के पसीने छूटने लगे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बुधवार को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो समान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा। मौजूदा समय में अधिकतम तापमान समान्यत: 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहनी चाहिए। लेकिन मौसम के परिवर्तनशील होने से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
-----
आज है बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुरुवार को भी पश्चिमी विक्षोभ के आशंकि रूप से सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में दिनभर आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी व मध्यम स्तर तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवा भी चलेगी। इससे एक बार फिर ठंडक बढ़ने के आसार हैं। साथ ही दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि आसमान में बादल छाने से रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
----
यह सावधानी बरतें
चिकित्सकों के अनुसार मौजूदा समय में मौसम परिवर्तनशील है। ऐसे में कई हैं, जिन्होंने अपने पहनावे में भी बदलाव किया है। लिहाजा इस मौसम जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े पहनें। साथ ही गुनगुने पानी का सेवन करें। इसके अलावा जंक फूड से परहेज करें। धूम्रपान सेहत को और बिगाड़ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।