Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsCelebrating Holi Grand Holika Dahan Events in Greater Faridabad s Smart City

स्मार्ट सिटी में 500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा

फरीदाबाद में स्मार्ट सिटी में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। 500 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होंगे। महिलाएं होली की पूजा करेंगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। होलिका दहन का...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 13 March 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
स्मार्ट सिटी में 500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर स्मार्ट सिटी ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों सहित विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। स्मार्ट सिटी में गुरुवार को 500 से अधिक जगहों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होगा।स्मार्ट सिटी में बुधवार को कई जगहों पर होली डांडा रख दिए गए थे। गुरुवार को स्मार्ट सिटी की हिलाएं उनकी पूजा करेंगी। इसके बाद महिलाएं घर पर होली की कहानी सुनती हैं। वहीं शाम को होलिका दहन की पूजा के लिए सबसे पहले पूजा करने वाले जातकों को होलिका के पास जाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। इसके बाद पूजन सामग्री जिसमें कि जल, रोली, अक्षत, फूल, कच्चा सूत, गुड़, हल्दी साबुत, मूंग, गुलाल और बताशे साथ ही नई फसल यानी कि गेहूं और चने की पकी बालियां ले लें। इसके बाद होलिका के पास ही गाय के गोबर से बनी गुलरियों की माला रख लें। इसके बाद कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात बार लपेटकर, प्रथमपूज्य भगवान गणेशजी का ध्यान करते हुए होलिका और भक्त प्रह्लाद की सभी चीजें अर्पित कर पूजा की जाती है। भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार को प्रणाम करते हुए अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। होलिका दहन के बाद अग्नि को जल अर्घ्य दें और अग्निदेव को प्रणाम कर परिक्रमा करते हैं।

होलिका दहन तिथि और शुभ मुहूर्त

संकट मोचन हनुमान मंदिर के पंडित सर्वेश पांडेय ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार होलिका दहन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 13 मार्च को रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें