Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsBlackmail recovered 6 50 lakh from youth

ब्लैकमेल कर युवक से 6.50 लाख वसूले

पलवल। होडल के एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर एक महिला पिछले पांच साल

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSun, 11 April 2021 11:30 PM
share Share
Follow Us on
ब्लैकमेल कर युवक से 6.50 लाख वसूले

पलवल। होडल के एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर एक महिला पिछले पांच साल से ब्लैकमेल करती रही। इससे परेशान युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। होडल थाना पुलिस ने महिला को डबचिक से शनिवार को 2 लाख 90 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। महिला को जमानत मिल गई है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी महिला अब तक उससे 6 लाख 50 हजार रुपये वसूली चुकी है।

होडल की श्याम कॉलोनी के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंडित का काम करता है। वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात होडल के गढ़ी मोड़ के समीप रहने वाली एक महिला से हुई। उसने चिकनी चुपड़ी बातों में उसे फंसाना शुरू कर दिया। वह महिला के इरादे को समझ नहीं सका। इसके बाद उसने उसे अपने मकान पर बुलाया और उसके साथ अश्लील अवस्था में फोटो व सेल्फी लेना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद वह महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह कभी दस हजार रुपये व कभी बीस हजार रुपये उस महिला को देता रहा। इससे महिला को पैसों की भूख और बढ़ती चली गई। बाद में उसने उससे दो लाख रुपये की मांग की, इस पर उसने असमर्थता जताई।

जेवर गिरवी रखकर पैसे दिए

महिला ने युवक से पहने हुआ सोना को गिरवी रखकर उससे पैसे मांगे। इसे लेकर महिला उसे कोसीकलां के एक ज्वैलर्स के पास लेकर गई। जहां उसने उसका सोने का कडा, एक सोने की चेन व तीन सोने की अंगूठी जो करीब चार से पांच तोले की थी, गिरवी रखकर दो लाख रुपये ले लिए। इसके कुछ दिन बाद उसने उसे फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। 15 जनवरी को उसने एसबीआई होडल से एक लाख रुपये महिला के खाते में जमा करवाए। इसके बाद महिला उसे ब्लैकमेल करते हुए बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसा ऐंठती रही। अब तक महिला उससे करीब 6 लाख 50 हजार रुपये ले चुकी है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें