Hindi NewsNcr NewsFaridabad News4-Year-Old Sexual Assault Victim Discharged from Hospital in Faridabad

दुष्कर्म पीड़ित मासूम को अस्पताल से छुट्टी मिली

फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का शिकार बनी चार वर्षीय बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में नि:शुल्क किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 21 Feb 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म पीड़ित मासूम को अस्पताल से छुट्टी मिली

फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। डबुआ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार बनी चार वर्षीय मासूम को शुक्रवार शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक निजी अस्पताल की ओर से उसका नि:शुल्क इलाज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। बावजूद उसे ऑब्जरवेशन में बीके अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि 10 फरवरी को डबुआ थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारादात को अंजाम दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पहले बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पुलिस आयुक्त के आदेश पर उसे सूरजकुंड मार्ग स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त बड़खल के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई। इसके बाद गठित एसआईटी की टीम ने गांव कुरैशीपुर निवासी 22 वर्षीय जाबिद नामक युवक को गिरफ्तार किया। वह कबाड़ का काम करता था। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के दौरान उसने बच्ची का मूंह दबा दिया था। इससे वह बेहोश हो गई थी। ऐसे में उसे मरा समझकर आरोपी झाड़ियों के बीच बने गड्ढे में फेककर फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित बच्ची को अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उसके स्वास्थ में सुधार है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्ची का नि:शुल्क इलाज किया गया है। वहीं डबुआ थाना के प्रभारी ने बताया कि बच्ची की देखरेख लगातार जारी रहेगी। बच्ची को ऑब्जरवेशन के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में दाखिल कराया गया है, किसी भी तरह की परेशानी पर पीड़िता के परिजन पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें