फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल की महिला कर्मी से दुष्कर्म-छेड़छाड़, 3 साथियों ने 2 साल तक लूटी आबरू
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के एक बड़े सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने तीन पुरुष सहकर्मियों पर कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीनों आरोपी दो साल से उसके साथ दुष्कर्म और छेड़खानी रहे थे।

दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के एक बड़े सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने तीन पुरुष सहकर्मियों पर कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीनों आरोपी दो साल से उसके साथ दुष्कर्म और छेड़खानी रहे थे। महिला थाना एनआईटी पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला एक अस्पातल में काम करती है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि अस्पताल के तीन कर्मचारियों में से एक ने उसके साथ दो सालों तक रेप किया, जबकि दो कर्मचारी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर उसे धमकी देते थे। डर के चलते वह पुलिस को शिकायत नहीं दे पा रही थी। पीड़ित शनिवार शाम को एनआईटी महिला थाना में शिकायत करने पहुंच गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पूछताछ की जाएगी
अस्पताल के अन्य कर्मचारी और उच्चाधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि पीड़िता ने इस बाबत उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी या नहीं। अधिकारी विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं। उधर, अस्पताल में रेप मामले में तीन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज होने की चर्चा दिनभर चलती रही। रविवार को तीनों कर्मचारी अस्पताल से नदारद रहे। उनसे पूछताछ की जाएगी।
किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है। विरोध करने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात के दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। सूरजकुंड थाना की पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अनखीर क्षेत्र में रहती है। आठ मार्च को शाम करीब सात बजे पीड़िता अपने घर में अकेली थी। युवक उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा।