Hindi Newsएनसीआर न्यूज़encounter in noida police arrested four badmas

नोएडा में पुलिस टीम पर शुरू कर दी फायरिंग, एनकाउंटर के बाद पकड़े गए 4 बदमाश

नोएडा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एनकाउंटर में एक बदमाश को गोली लगी है।

Subodh Kumar Mishra भाषा, नोएडाMon, 17 Feb 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
नोएडा में पुलिस टीम पर शुरू कर दी फायरिंग, एनकाउंटर के बाद पकड़े गए 4 बदमाश

नोएडा में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एनकाउंटर में एक बदमाश को गोली लगी है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सोमवार सुबह एनकाउंटर करने के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के खिलाफ लूटपाट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी फहीम (21), मेरठ निवासी इस्माइल (45) तथा वाहिद (38) और हापुड़ निवासी समीर (22) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से समीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बिसरख थाने की पुलिस रोजा गोल चक्कर के पास सोमवार सुबह वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक कार में सवार होकर कुछ लोग आते दिखे। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जब उनका पीछा किया गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस दल द्वारा चलाई गई गोली समीर के पैर में जा लगी। उन्होंने बताया कि अंत में बदमाशों को पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने आठ फरवरी की रात एक व्यक्ति से कार में लिफ्ट लेकर उससे नकदी, एटीएम कार्ड और वाहन लूटने की बात कबूल की है। अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि फहीम पर पांच, समीर पर नौ, इस्माइल पर छह और वाहिद पर एक मुकदमा दर्ज है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें