Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़did atishi know about her promotion smile discussed lot after arvind kejriwal resignation

आतिशी को पता था अपना प्रमोशन? केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुस्कान की खूब चर्चा

  • मंच पर केजरीवाल के पीछे बैठे हुए आतिशी काफी मुस्कुराती हुईं नजर आईं थीं। सोशल मीडिया पर लोग तभी से उनकी मुस्कुराहट का राज पूछ रहे थे। दरअसल, केजरीवाल के इस्तीफे वाले ऐलान के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 Sep 2024 06:55 AM
share Share

आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे बड़े नेता अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री की कमान आतिशी को सौंप दी है। केजरीवाल ने खुद सीएम पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। दिल्ली सरकार में सबसे ज्यादा विभाग संभालने वाली आतिशी के मुख्यमंत्री बनते ही उनके मुस्कान की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, रविवार को केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। उस समय मंच पर केजरीवाल के पीछे आतिशी बैठी थीं।

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुस्कान की खूब चर्चा

मंच पर केजरीवाल के पीछे बैठे हुए आतिशी काफी मुस्कुराती हुईं नजर आईं थीं। सोशल मीडिया पर लोग तभी से उनकी मुस्कुराहट का राज पूछ रहे थे। दरअसल, केजरीवाल के इस्तीफे वाले ऐलान के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। राजनीतिक जानकारों द्वारा सबसे ऊपर आतिशी का ही नाम बताया जा रहा था। ऐसे में उनकी मुस्कान की भी खूब चर्चा होने लगी। अब आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वह तीसरी महिला होंगी जो सीएम की कुर्सी पर बैठेंगी। आतिशी से पहले दिल्ली में सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित सीएम बन चुकी हैं।

आज केजरीवाल सौंपेंगे इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम 4:30 बजे राज्यपाल के पास अपना इस्तीफा देने जाएंगे। 'आप' नेता गोपाल राय ने बताया कि आज ही आतिशी नई सरकार का दावा पेश करेंगी। आतिशी के नाम को लेकर अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को 'आप' विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें 'ईमानदारी का प्रमाण पत्र' दे देंगे।  

आतिशी को पता था अपना प्रमोशन?

आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद फिर से उस मुस्कान की चर्चा होने लगी है जो केजरीवाल के इस्तीफे के समय देखी गई थी। उनके साथ-साथ सीएम पद के लिए सौरभ भारद्वाज के नाम को लेकर भी अटकलें काफी तेज थीं। सोशल मीडिया पर लोगों ने आतिशी से मुस्कान का राज पूछा था। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि उन्हें अपने प्रमोशन के बारे में पता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें